सहकारी ग्राम विकास बैंक बाराबंकी के नवनियुक्त प्रबंध समिति के सदस्य सुशील कुमार गुप्ता राजकुमार सोनी ने आज बैंक पहुंचकर पदभार किया ग्रहण

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
सहकारी ग्राम विकास बैंक बाराबंकी के नवनियुक्त प्रबंध समिति के सदस्य सुशील कुमार गुप्ता राजकुमार सोनी ने आज बैंक पहुंचकर पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर सहकारी बैंक बाराबंकी के अध्यक्ष एवं निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने इन लोगों को विधिवत पदभार ग्रहण कराया इस अवसर पर बैंक के प्रबंधक आशीष शर्मा जी एवं आशीष जयसवाल जी सहित बैंक के कर्मचारियों ने दोनों माननीय प्रबंध समिति के सदस्यों का स्वागत किया सुशील कुमार गुप्ता एवं राजकुमार सोनी ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के अनुसार गांव गरीब किसान की दूरी को समाप्त करने के लिए बैंक के हित में कार्य किए जाएंगे बैंक में जारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पण भाव से काम करेंगे इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू सभासद गुरदीप सिंह महामंत्री नगर भाजपा सभासद चंद्र प्रकाश गुप्ता सभासद परिणय श्रीवास्तव रोहित सिंह अभिषेक शर्मा विकास श्रीवास्तव महेंद्र सिंह विपिन रस्तोगी सहित बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैंक पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं दी सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने इस अवसर पर कहा कि इन दोनों के मनोनयन से बैंक के कामकाज में सहायता मिलेगी आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हम सरकार के मंशा अनुसार किसान हित में कार्य कर सकेंगे



