हत्या में नामजद आरोपी को पुलिस नही कर रही है गिरफ्तार
मृतक की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से लगाया न्याय की गुहार

पुलिस की कार्यशैली पर भी खड़े किए सवाल
बिशेष संवाददाता मान बहादुर सिंह
रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। बाके रामसनेहीघाट के नारायनापुर में हुई सुनील की हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरसअल मृतक सुनील की पत्नी बिजमा देवी ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के कार्यालय में उपस्थित होकर फूलचंद की गिरफ्तारी को लेकर न्याय की गुहार लगाई है. गौरतलब है कि फूलचंद अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है । जिसके चलते पीड़िता दर-दर की ठोकरें खा रही है और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही . वही रामसनेहीघाट पुलिस फूलचंद को गिरफ्तार ना करते हुए संरक्षण देने का काम कर रही है ऐसा आरोप मृतक की पत्नी का है. पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप यह भी है कि फूलचंद आय दिन धमकी दे रहा है और कह रहा है कि सुलह कर लो नहीं तो तुम्हारा भी वही हाल होगा इसके अलावा एक बातचीत में मृतक की पत्नी ने बताया कि गवाहों के ऊपर भी दबाव बनाने का काम फूलचंद कर रहा है अगर जेल नहीं गया तो इसी तरीके से दबाव बनाने का काम जारी रखेगा। अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस अधीक्षक कितना ज्यादा गंभीरता दिखाते हैं।
मृतक की पत्नी ने क्या कहा :-
मृतक की पत्नी ने कहा कि 8 मार्च को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई थी इसके अलावा लिखित में शिकायत पत्र भी दिया था . लेकिन अभी तक फूलचंद गिरफ्तार नहीं हुआ है। इसी दौरान कहा कि मैं गरीब परिवार से संबंध रखती हूं तथा ज्यादा जागरूक नहीं हूँ इसीलिए मेरी सुनवाई नहीं हो रही है. अगर सुनवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे।।




