
रिपोर्टर :-उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। जिला प्रशासन के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। 24 अप्रैल 2026 को रांची के खेलगांव स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार” के तहत जिले की कई पंचायतों को सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट ग्राम पंचायत पुरस्कार
दक्षिण पलाशगाछी (उधवा) को समग्र विकास और पारदर्शी कार्यशैली के लिए ₹10 लाख से सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पुरस्कार
दरियापुर (बरहरवा) को स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य के लिए ₹10 लाख का पुरस्कार मिला।
ग्राम सभा पुरस्कार
बेहतर जनभागीदारी के लिए
गंगा प्रसाद पश्चिम मध्य (साहिबगंज)
गुणिहारी (राजमहल)
दोनों पंचायतों को ₹4-₹4 लाख से सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है और अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आगे भी पंचायतें इसी तरह विकास कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।




