
रिपोर्ट :-रविंद्र कुमार शक्ला
जौनपुर।घटना का संक्षिप्त विवरणः – दिनांक 08.09.2025 को वादी पंकज कुमार ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री को इरशाद पुत्र दोस्त मोहम्मद नाम का युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-238/2025 धारा-87 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 09 सितम्बर 2025 को थाना सरेनी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या – 238/2025 धारा-87 बीएनएस से संबंधित अपहृता को बरामद कर तथा वांछित अभियुक्त इरशाद पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी ग्राम रामगाँव मजरे काली गांव थाना सरेनी जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




