पुलिस ने पोक्सो अधि० से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

जनपद बिजनौर दिनांक 31.03.2025 को वादी ने थाना नूरपुर पर तहरीर दी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री व उसकी सहेली को बहला फुसलाकर ले जाया गया। इस संबंध में तहरीर के आधार पर थाना नूरपुर पर मु०अ०सं० 120/25 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। थाना नूरपुर पुलिस द्वारा अभियोग से संबंधित दोनों अपहृताओं को बरामद किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही व पीडिताओं के बयानों के आधार पर अभियोग में अभियुक्तगण 1. अभिषेक पुत्र महेन्द्र सैनी निवासी ग्राम लुहारपुरा थाना कांठ जनपद मुरादाबाद 2. राज पुत्र पुनी साव 3. विकास कुमार पुत्र नागेश्वर मेहता निवासीगण चुरचू थाना कुर्रा जनपद हजारी बाग प्रांत (झारखण्ड) के नाम प्रकाश में आये तथा अभियुक्त अभिषेक उपरोक्त द्वारा अपने साथियों राज व विकास के साथ मिलकर पीडिताओं के साथ गलत काम करना प्रकाश में आया। जिसके आधार पर अभियोग में धारा 87/70(2)/65 (1) बीएनएस व धारा 3/4 (2) / 5जी / 6 व 5जे (2)/5क (1) पोक्सो अधि० की वृद्धि की गयी।
कार्यवाही-
आज दिनांक 05.09.2025 को थाना नूरपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त अभिषेक पुत्र महेन्द्र सैनी निवासी ग्राम लुहारपुरा थाना कांठ जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार ।




