पुलिस टीम व आर0पी0एफ0 के संयुक्त कार्यवाही के दौरान कुल 53.56 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद चन्दौली- SP_Cdi Aditya Langeh द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर(आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर व कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी PDDU नगर के पर्यवेक्षण में अनिल कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम व आरपीएफ टीम द्वारा दिनांक 04.09.2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर चेंकिंग के दौरान लोको कालोनी स्थित ग्राउण्ड के पास से करीब 17:10 बजे 03 शराब तस्करो को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 62 पीस 8 PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 80 पीस आफिसर च्वाईस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 80 पीस विन्डस लाईम टेट्रा पैक देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 200 ML व 60 पीस ब्लू लाईम टेट्रा पैक देशी शराब कुम मात्रा 200 ML, कुल 53.56 लीटर नाजायज अंग्रेजी/देशी शराब बरामद किया गया।




