बिजनौर
पुलिस ने बीएनएस में वांछित अभियुक्त को चोरी किये 02 बैटरो सहित किया गिरफ्तार ।

जनपद बिजनौर वादी अन्सार पुत्र मुख्तार अहमद निवासी ग्राम जोगीरम्पुरी थाना नगीना देहात जनपद बिजनौर ने थाना नगीना देहात पर अभियुक्त सद्दाम पुत्र अख्तर निवासी ग्राम जोगीम्पुरी थाना नगीना देहात जनपद बिजनौर के द्वारा 02 बैटरे चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नगीना देहात पर मु0अ0सं0 203/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 05.09.2025 को थाना नगीना देहात पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सद्दाम पुत्र अख्तर निवासी ग्राम जोगीम्पुरी थाना नगीना देहात जनपद बिजनौर को चोरी किये गये 02 बैटरो सहित गिरफ्तार किया गया। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।




