उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
जल जीवन मिशन फेल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। विकास खंड मसौली ग्राम पंचायत शाहपुर व,कई गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पानी की आपूर्ति विफल रही, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने उचित जल स्रोत की अनदेखी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है।
कुछ घरों में कनेक्शन तक नहीं है जिससे ग्रामीण नाराज है और संबंधित विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। ग्रामीणों ने परियोजना के लिए पानी के एक ऐसे स्रोत की ओर इशारा किया था जो सभी गांवों के लिए पर्याप्त होता और उन्होंने इसे,अभियंता और अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को दिखाया। लेकिन विभाग अब किसी अन्य स्रोत से पानी की आपूर्ति कर रहा है जो गांव की जरूरतों को पूरा नहीं कर रहा है। चुने गए स्रोत में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं है।




