उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल में बांटे बेबी किट और फल।

रिपोर्ट:-आकांक्षा वर्मा।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने (राज्य मंत्री स्तर प्राप्त) जिला महिला चिकित्सालय में “जागो री जागो” स्वयंसेवी संस्था द्वारा आनंदी प्रकल्प सरकारी अस्पताल में प्रसव कराएं,बेटी होने पर खुशी मनाएं आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 30नवजात कन्याओं को बेबी किट एवं भर्ती प्रसूताओं को 90पैकेट फल उनके बेड पर जाकर वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने शिशु को जब तक अपना दूध हो पिलाने तथा स्वयं भी घर जाकर पौष्टिक आहार लेने की सलह दी। जागो री जागो द्वारा किए जा रहे महिला सशक्तिकरण के इस सामाजिक सेवा कार्य हेतु संयोजक चन्द्र प्रकाश एवं समस्त टीम की सराहना की।
आगमन पर प्रार्थना वर्मा प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर के नेतृत्व में शालिनी, श्वेता पटेल, बबिता,राखी सैनी, पारुल,नेहा,काजल द्वारा फूलों से भरपूर स्वागत किया गया। जागो री जागो की ओर से कृष्णा चौधरी एवं सोनिया वर्मा ने स्मृति चिन्ह एवं तिरंगा अंगवस्त्र भेंट किया। वितरण से पूर्व कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश द्वारा आनंदी प्रकल्प अस्पताल में यह 34वा मासिक कार्यक्रम है साथ ही ग्राम नानमऊ में संचालित स्टॉल विनिर्माण एवं यहां और ग्राम मजीठा में 06से 14 वर्ष की बेटियों को स्कूल समय के बाद 2घंटा पढ़ाने एवं संस्कार केंद्र के बारे में जानकारी दी गई। उक्त जानकारियों से अभिभूत हो उन्होंने अपने कार्यालय में संयोजक चन्द्र प्रकाश को मिलने हेतु कहकर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ.प्रदीप कुमार संस्था सहयोगी डॉ.रामा नंद, अनुपम बाथम,संतोष कश्यप,मनीष मेहरोत्रा, पी.एन.मेहरोत्रा, रमेश चन्द्र विश्वकर्मा, डॉ पंकजा सिंह,विमला रस्तोगी,धर्मेंद्री आदि की वितरण में सहभागिता रही।




