उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
प्रसन्ननाथ मंदिर में हरितालिका तीज पर जलभिषेक के लिए सुबह से लगी लम्बी कतारें।

रिपोर्ट:- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। तहसील फतेहपुर क्षेत्र स्थित भागौली तीर्थ मंदिर में हारतालिका तीज पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी सुबह से ही मंदिर में महिलाएं पुरुष और बच्चे भगवान शिव का जल अभिषेक पूजा अर्चना करते नजर आए विवाहित और अविवाहित महिलाओं ने शिवलिंग पर जल बेलपत्र अक्षत धतूरा और पुष्प अर्पित किए महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना की मंदिर की समिति ने श्रद्धालुऔ के लिए विशेष व्यवस्थाएं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जल अभिषेक हेतु अलग-अलग बायरिकेटिंग की सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस स्थानीय प्रशासन मौजूद रहा




