Advertisement
बाराबंकी

निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार उ0प्र0 शासन/जनपद नोडल अधिकारी डॉ सारिका मोहन ने कान्हा गौशाला मंझलेपुर का किया निरीक्षण

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी 01.11.2021निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार उ0प्र0 शासन/जनपद नोडल अधिकारी डॉ सारिका मोहन ने जनपद बाराबंकी में विकासखंड सिरौलीगौसपुर के बदोसराय ग्राम पंचायत, स्थित कान्हा गौशाला मंझलेपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना अन्तर्गत गोवंश सुपुर्दगी हेतु विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान सुपोषित बच्चे के लिए महिला को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत बदोसराय के ग्राम प्रधान निसार मेंहदी ने 04 कुपोषित बच्चों को गोद लेकर कुपोषित बच्चों के लिए सराहनीय कार्य किया।
नोडल अधिकारी डाॅ0सारिका मोहन ने रानी मऊ अलीनगर तक बांध पर टिके हुए बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओ को पूछा तथा उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण कराने के आदेश दिए। तत्पश्चात नोडल अधिकारी ने कस्बा बदोसराय के प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भावस्था महिलाओं की गोद भराई आदि कार्यक्रमों में भाग लिया। नोडल अधिकारी ने 02 बच्चों का अन्नप्राशन एवं 02 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। प्राथमिक विद्यालय बदोसराय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह ने नोडल अधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। नोडल अधिकारी ने बांध पर टिके हुए 36 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागाध्यक्ष को दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड शशिकांत सिंह, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, अर्चना वर्मा बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाक्टर सन्तोष कुमार सिंह, सीएससी अधीक्षक सिरौलीगौसपुर, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी सिरौलीगौसपुर, अभय शुक्ला सहायक विकास अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव अवर अभियंता बीडी यादव, ग्राम प्रधान निसार मेंहदी आदि थे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button