पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार करने वाले एक गिरोह का भन्डाफोड कर मौके से 03 पुरुष व 07 महिलाओं को किया गिरफ्तार।
अनैतिक देह व्यापार का 82500/ रुपये नकद व अश्लील कामुक सामग्री बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.05.2025 को समय 07.45 बजे संजयनगर थाना इज्जतनगर में स्थित संभव होटल से अवैध रूप से वैश्यावृत्ति करने वाली 7 महिला व 3 पुरुषों को अश्लील कामुक सामग्री व वैश्यावृत्ति से कमाये 82,500 रुपये नकद सहित गिरफ्तार किया गया व दो अन्य महिलाएं मौके से हुई फरार।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना इज्जतनगर, बरेली पर मुकदमा संख्या 452/2025 धारा 3/4/5/6/7/8 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
पूछताछ :-
पूछताछ पर महिला अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि हम लोग सभी अलग अलग स्थानों की हैं, अपने अपने परिवारों से अलग रहती हैं तथा रुपये कमाने के लालच में व ऐशो अय्याशी करने के लिए देह व्यापार का धंधा करती हैं। हमें रेश्मा नाम की महिला इस होटल में वैश्यावृत्ति करने के लिए लेकर आयी थी।

होटल की मालिक ज्योति पटेल हैं जो हमें बिना रजिस्टर में एन्ट्री करे रखती है तथा होटल की रिसेप्शनिस्ट मोनिका ऐसे ग्राहकों की जो जिस्मफिरोशी करने आते हैं उन्हें बिना रजिस्टर में एन्ट्री करे महिलाएं उपलब्ध कराती है तथा बदले में वैश्यावृत्ति से कमाये धन का आधा हिस्सा लेती है।
हम रुपये ऐशो आराम व अपने शौक पूरे करने के लिए ऐसा करते हैं तथा होटल मालकिन ज्योति पटेल व रिसेप्शन पर काम करने वाली मोनिका व हमें लेकर आयी रेशमा को भी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। आज भी हम लोग इन पुरुषों को बुलाकर रुपये कमाने के लिए इन पुरुषों की पसंद के हिसाब से बारी बारी से कमरे में जाकर वेश्यावृत्ति कर रही थीं।
हमारी जामातलाशी में जो हम सब महिलाओं से 82500 रुपये मिले हैं, ये हमने आज वेश्यावृत्ति करके कमाये हैं तथा हम लोग अपने मोबाइल फोनों से भी फोन कर ग्राहकों को बुला लेते हैं।




