
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। थाना देवा में दिनांक 14.05.2025 को वादी पंकज सोनी पुत्र रामसुन्दर सोनी निवासी घाटमपुर आशानगर, कोटद्वार थाना घाटमपुर दक्षिणी जनपद कानपुर नगर द्वारा सूचना दिया गया कि वह कस्बा देवा निवासी श्रीकान्त सोनी की मां वैष्णवी ज्वैलर्स की दुकान पर काम करता है। दिनांक 12 व 13 मई 2025 को हिमांशु नाम के व्यक्ति द्वारा उसकी दुकान से सोने के सिक्के खरीदे गये तथा 03 और सोने के सिक्कों की डिमाण्ड की गई। दिनांक-14.05.2025 को हिमांशु अपने साथी के साथ दुकान पर आकर 03 सोने के सिक्कों को देखने के बहाने उसे चकमा देकर सिक्के लेकर भाग गये। उक्त सूचना पर थाना देवा में मुकदमा संख्या- 283/2025 धारा- 316(2)/318(4)/317(2) बीएनएस बनाम हिमांशु व अन्य पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटना के अनावरण व संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में स्वाट सर्विलांस व थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों :-
1 . मो0 सलीम पुत्र मो० रफीक निवासी सहानजफ इमामबाडा म० नं0 43 राणा प्रताप मार्ग थाना हजरतगंज जनपद लखनऊ,
2 . अजीम अहमद पुत्र बल्लु सिद्दिकी निवासी मो० रिवरगंज कॉलोनी, गोला गंज थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ,
3 . मो0 रफीक पुत्र मो० जलाली निवासी म0नं0 41 मो0 सहानजफ इमामबाडा थाना हजरतगंज जनपद लखनऊ को आज दिनांक- 21.05.2025 को सिपहिया मोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से 02 पीली धातु के सिक्के, 01 सफेद धातु का सिक्का, 02 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतुस 315 बोर, 03 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 296/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) पंजीकृत किया गया।
पूछताछ व जांच से प्रकाश में आया कि अभियुक्तों का एक गिरोह है, जिनके द्वारा अन्य जनपदों में भी ठगी की ऐसी घटनाएं कारित की जा चुकी हैं, जिसके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों द्वारा पहले ज्वैलर्स दुकानदार का विश्वास जीतने के लिए उसकी दुकान पर जाकर पहले रूपये देकर ज्वैलरी सामान खरीदा जाता है और अधिक ज्वैलरी की डिमांड की जाती है व उसके लिए अपना फर्जी नाम बताकर कुछ एडवांस धनराशि देकर ज्वैलरी सामान की बुकिंग की जाती है व निश्चित तिथि पर दुकान पहुंचकर ग्राहक को बातों में उलझाकर उसे चकमा देकर ज्वैलरी सामान लेकर भाग जाते हैं।
बरामद मोटरसाइकिल अभियुक्तों द्वारा कमिश्नरेट लखनऊ के थाना इन्दिरा नगर से चोरी की गई है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।



