पुलिस ने गौकशी की घटना का सफल अनावरण कर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (संपादक)
बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10.07.2023 की रात्रि ग्राम जादौपुर के आगे दनिया नदी पर हुयी गौकशी की घटना का सफल अनावरण कर प्रकाश में आये 04 नफर अभियुक्तों को
आज दिनांक 15.07.2023 को समय 04.30 बजे जादौपुर दनिया नदी के थोडा आगे देवरनिया की तरफ से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
पूछताछ विवरण:-
1. जीशान पुत्र कलुआ निवासी भूडा थाना भोजीपुरा जनपद बरेली उम्र 22 वर्ष।
2. रोहित पुत्र छोटे भाई निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर जनपद बरेली उम्र 24 वर्ष।
3. फरमान उर्फ चुन्ना पुत्र बाबू निवासी पीर बहोडा थाना इज्जतनगर जनपद बरेली उम्र 23 वर्ष से पूछताछ की गई तो उपरोक्त सभी अभियुक्तगण द्वारा बताया कि साहब हम चार साथी 1. फरमान उर्फ चुन्ना पुत्र बाबू निवासी पीर बहोडा थाना इज्जतनगर जनपद बरेली उम्र 23 वर्ष।
2. जीशान पुत्र कलुआ निवासी भूडा थाना भोजीपुरा जनपद बरेली।
3. रोहित पुत्र छोटे भाई निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर जनपद बरेली।
4. कलुआ उर्फ कल्लू पुत्र इब्राहिम निवासी भूडा थाना भोजीपुरा जनपद बरेली है। हमारा गैंग लीडर कलुआ उर्फ कल्लू है। हम लोग कलुआ उर्फ कल्लू के कहने पर ही गौकशी का काम करते है। हम चारो लोग जंगल में घुमते हुये आवारा गोवंशीय पशुओ को पकड़ कर काट लेते है और उनका माँस कलुआ उर्फ कल्लू की चार पहिया गाडी से ले जाकर बेच देते हैं। जिससे हमे काफी आर्थिक लाभ होता है। जिस पैसे से हम अपने परिवार का पालन पोषण करते है व अपने शोक पूरे करते है। साहब दिनाँक 9/10 जुलाई की रात्रि में हम लोगों ने एक गोवंशीय पशु का वध किया व उसका मीट कलुआ उर्फ कल्लू की चार पहिया गाडी में ले गये व उसका सिर व अवशेष तीन प्लास्टिक के कट्टो में भरकर दनिया नदी के पुल की बायी ओर फेंक दिया था। हम लोग पहले भी गोकसी के मुकदमो मे जेल जा चुके है। आज भी हम किसी गोवंशीय पशु को काटकर ले जाने वाले थे कि पुलिस ने हमे पकड़ लिया।
बरामदगी:-
1. गौकशी करने के औजार (03 छुरी लोहा, 02 दांव लोहा, एक लकडी बोटा आदि)
2. मोटर साईकिल स्पेलन्डर (जिसका चेचिस नं0 MBLHAW2109PC05321) 3. मोटर साईकिल पल्सर नं0 UP25AJ0755
3. 03 मोबाइल (कम्पनी सैमसंग, वीवो, ओप्पो)



