सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
थाना भोजीपुरा बरेली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वायरल फोटो से सम्बन्धित अभियुक्त को मय एक तमंचा 315 बोर के गिरफ्तार किया।
बरेली। थाना भोजीपुरा बरेली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वायरल फोटो से सम्बन्धित अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी ग्राम घंघोरा घंघोरी थाना भोजीपुरा जिला बरेली को ग्राम घंघोरा घंघोरी में मझौआ गंगापुर तिराहा के पास से मय 01 तमंचा 315 बोर के समय 06.55 बजे गिरफ्तार किया।
उक्त बरामदगी के आधार पर थाना भोजीपुरा, बरेली पर मुकदमा संख्या-436 / 2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम :-
1.उप निरीक्षक रनवीर सिंह थाना भोजीपुरा जनपद बरेली।
2. कांस्टेबल रणधीर सिंह थाना भोजीपुरा जनपद बरेली ।
3. कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार थाना भोजीपुरा जनपद बरेली ।




