1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
रायबरेली।1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 20 अगस्त 2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त गोलू सोनकर पुत्र मिहीलाल सोनकर निवासी अहियारायपुर थाना कोतवाली नगर रायबरेली को 1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ थाना क्षेत्र के बरई पुर नहर तिराहा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या -481 / 2021 धारा -8 / 15 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त : गोलू सोनकर पुत्र मिहीलाल सोनकर निवासी अहियारायपुर थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
बरामदगी 1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1 – उप – निरीक्षक श्री अनिल यादव थाना कोतवाली नगर रायबरेली । 2 – आरक्षी श्री बृजेश यादव थाना कोतवाली नगर रायबरेली । 3 – आरक्षी श्री कीर्ति कुमार थाना कोतवाली नगर रायबरेली । गोलू सोनकर कार्यालय प्रभारी निरीक्षक – कोतवाली नगर रायबरेली |




