
आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले अभियुक्त (पति)को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला।
रायबरेली। थाना चन्दापुर पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसकी पुत्री की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व अखिलेश पुत्र रामबहादुर के साथ हुई थी, जिसे उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों द्वारा पिछले कई वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा था। उक्त प्रताड़ना से परेशान होकर दिनांक 07.05.2026 को पुत्री के द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया गया, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चन्दापुर पर मु0अ0सं0-0031/2026 धारा-85/108 बीएनएस बनाम पति एवं सुसरालीजन अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम जांच एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
आज दिनांक 14.05.2026 को थाना चन्दापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त अखिलेश कुमार यादव पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम ओलीपुर समरेहदा थाना चन्दापुर जनपद रायबरेली (पति) को पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा थाना स्थानीय अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।




