चोरी के सामान के साथ एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी के सामान के साथ एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना हरचन्दपुर क्षेत्रअंतर्गत प्यारेपुर स्थित कनक मैरिज लॉन से अज्ञात चोरों द्वारा पानी की टोटी व बिजली का तार चोरी किया गया था। जिस संबंध में थाना हरचंदपुर पर मुकदमा संख्या 0092/2026 धारा 305/324(4) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान आज दिनांक 01.05.2026 को थाना हरचन्दपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र से अभियुक्त जगरुप पुत्र स्व० बुद्धदेव निवासी ग्राम बंडहिया मजरे बाला थाना हरचन्दपुर रायबरेली को पानी की टोटी व बिजली के केबिल के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




