
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। दिनांक 25.08.2024 को वादिनी शिखा देवी पुत्री ओमप्रकाश निवासी ग्राम सैदापुर थाना सांडी जनपद हरदोई द्वारा थाना सांडी पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त-
1 . रवि पुत्र राकेश
2 . राकेश पुत्र गोकरन
3 . पूनम पत्नी राकेश निवासी भकुराई थाना सुरसा जनपद हरदोई द्वारा दहेज की मांग को लेकर वादिनी के साथ मारपीट की गई तथा वादिनी के पेट में लात मार दी जिसके कारण मृत बच्चा पैदा हुआ। इस संबंध में थाना सांडी पर मुकदमा संख्या- 337/24 धारा 335/24 धारा 498ए/323/504/315 भादवि0 व 3/4 डीपी एक्ट बनाम उपरोक्त 03 नामजद अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।




