Advertisement
उन्नाव
Trending

बच्चे की हत्या करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

उन्नाव। थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा बच्चे की हत्या करने वाली अभियुक्ता को मय आलाकत्ल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 03.06.2024 को थाना फतेहपुर चौरासी पर महेश पुत्र बसंत निवासी गोंदरी थाना फतेहपुर 84 जनपद उन्नाव द्वारा सूचना दी गई कि आज समय करीब 05:00 बजे मेरा भतीजा अक्षत पुत्र दिनेश प्रजापति उम्र करीब 04 वर्ष 06 माह निवासी उपरोक्त, जो खेलते खेलते गांव से कही गुम हो गया है।
हमारे द्वारा उसे आस पास ढूंढा गया, परन्तु अक्षत उपरोक्त का कुछ पता नहीं चला है। सूचना पर थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 165/24 धारा 363 पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस टीमों द्वारा अक्षत उपरोक्त को खोजा जा रहा था, तभी समय करीब 10:30 बजे अक्षत का शव गांव के ही निवासी सुरेश पुत्र रामस्वरूप उम्र करीब 40 वर्ष के घर में भूसे के ढेर में बोरी में भरा हुआ मिला है। जिसका गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था।
गुमशुदा के शव की बरादमगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 302/201 भादवि की बढोत्तरी की गयी तथा धारा- 363 भादवि का लोप किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी त्वरित कार्यवाही हेतु तलाश पतारसी/सुरागरसी की गयी जिसमे अभियुक्ता कुमारी मधू पुत्री रमेश कश्यप उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम गोंदरी थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव का नाम प्रकाश में आया।
आज दिनांक 06.06.2024 को प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी मय हमराह फोर्स द्वारा घटना कारित करने वाली मधू पुत्री रमेश कश्यप उम्र करीब 19 वर्ष निवासी उपरोक्त को मय आलाकत्ल चाकू के साथ ग्राम गोदरी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पूछताछ में मधू उपरोक्त ने बताया कि वह अपनी बहन के देवर के साथ भाग गई थी, जिसके कारण अक्षत की माँ उसको चिढ़ाती थी, इसी कारण मैने अक्षत की गला काटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button