
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
रायबरेली। दिनांक 06/07.11.2024 की रात्रि मे थाना भदोखर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भावगांव में बाइक सवार बृजेश मौर्य पुत्र अयोद्या प्रसाद मौर्य निवासी कंचौंदा मुउदिनीपुर थाना भदोखर जोकि फोन पर बात करते हुये अपने घर जा रहे थे, ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण बाइक सवार बृजेश उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिन्हें मौके पर क्षेत्र में मामूर उपनिरीक्षक सुमित श्योरान थाना भदोखर द्वारा मरणासन्न देखकर अपने निजी वाहन में बिठाकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया तत्कालिक इलाज से घायल बृजेश उपरोक्त की स्थिति सामान्य है। घायल के परिजनो द्वारा पुलिस के इस कार्य की सराहना की गयी।




