Advertisement
रायबरेली
Trending

यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरुक।

 

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)

रायबरेली। दिनांक 07.11.2024 को यातायात माह के दृष्टिगत पुलिस द्वारा बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जागरूकता अभियान अंतर्गत गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर रायबरेली व राजरानी कान्वेंट स्कूल झकरासी में यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, उनको पम्पलेट व हैंडबिल वितरित किए गए साथ ही जनपद रायबरेली के थानों एवं यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का प्रचार प्रसार करते हुए आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट, हैंडबिल व स्टिकर वितरित किए गए एवं सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग तथा बैनर लगवाए गए तथा राजमार्गों पर सड़क के किनारे वाहन खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने वाले वाहनों को राजमार्ग के किनारो से हटवाया गया व अनाधिकृत वाहनों में सचिवालय व विधायक पास लगाकर चलने वाले वाहनों एवं काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों की विशेष रूप से चेकिंग की गई अनाधिकृत वाहनों में लगे सचिवालय एवं विधायक पास निकलवाए गए, एवं उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गई, तथा यातायात नियमों अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए कुल 313 चालान करते हुए 4,38,000/- रुपए का जुर्माना योजित किया गया।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button