फरेस्तीपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मिलेगा शुद्ध-ठंडा पानी प्रधानाध्यापक बोले-बच्चों की सेहत हमारी पहली प्राथमिकता।

रिपोर्ट :- सौम्य वर्मा
बाराबंकी। विकासखंड बंकी अंतर्गत ग्राम पंचायत गदिया स्थित प्राथमिक विद्यालय फरेस्तीपुर में शिक्षकों ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। विद्यालय में पेयजल की उचित व्यवस्था न होने पर शिक्षकों ने अपने निजी खर्च से 20-20 लीटर क्षमता की फाइबर की दो वाटर कूलर टंकी मंगवाकर लगवाई हैं।
प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के पीने योग्य पानी की उचित व्यवस्था अब हम शिक्षकों द्वारा की गई है। गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता थी।
इस पहल से अब विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गर्मी में राहत मिलेगी और उन्हें स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह,सहायक अध्यापिका मीरा वर्मा,अनुराधा वर्मा,बृजेश चंद्र,रसोइया विद्यावती,शिव देवी,संध्या देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षकों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा बताया।



