जानलेवा हमला करने वाला 01 अभियक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद रायबरेली पुलिस अधीक्षक
के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सलोन के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर दिनाँक 17 जुलाई 2021 को ग्राम पूरे बक्तावर मजरे मारपीट की घटना के सम्बंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध सख्या 257/2021 धारा -352 / 307 भादवि से सम्बंधित अभियुक्त इन्द्रपाल पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम पूरे बक्तावर मजरे दुबहन थाना सलोन जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के लालापुर तिराहे से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :
इन्द्रपाल पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम पूरे बक्तावर मजरे दुबहन थाना सलोन जनपद रायबरेली
गिरफ्तार करने वाली टीम :
1. उप – निरीक्षक श्री विवेक कुमार त्रिपाठी थाना सलोन रायबरेली ।
2. आरक्षी श्री विनोद कुमार दक्ष थाना सलोन रायबरेली ।




