Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशदेश दुनियादेश विदेशरायबरेलीलखनऊ
Trending

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक लोन दिलाने वाले गिरोह के वांछित 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक लोन दिलाने वाले गिरोह के वांछित 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला

रायबरेली। बैंक आफ बडौदा की मुख्य शाखा रायबरेली में 48 पर्सनल लोन बैंक खातों में लोन पास हुआ। लोन लेने वाले ऋण खाता धारकों के द्वारा फर्जी सैलरी स्लिप, फर्जी नियुक्ति पत्र व आधार पर पता बदलवाकर पर्सनल लोन लिया गया, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों द्वारा जाँच कराने के बाद दिनांक 29/12/2025 को वादी श्री मुकेश पुत्र स्व० श्री राज किशोर प्रसाद सिन्हा नि० सुधा समृद्धि, तारा नगर, जेल रोड थाना कोतवाली नगर रायबरेली वर्तमान पता मुख्य प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, मुख्य शाखा रायबरेली द्वारा थाना कोतवाली नगर पर 48 पर्सनल लोन बैंक खाता धारको के विरुद्ध मु0अ0सं0-569/2025 धारा-318(4)/319(2)/336/338/340(2) व 3(5) बीएनएस मुकदमा पंजीकृत करवाया गया था। उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।

पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की।

श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री आलोक सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशीष निगम के नेतृत्व में आज दिनांक 08.07.2026 को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर बंधा रोड मोड के पास से थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित 05 अभियुक्तगण 1. रामनेरश भारती पुत्र राधेलाल 2. राजेन्द्र कुमार पुत्र राधेलाल 3. मनोज कुमार गौतम पुत्र रमेश कुमार गौतम 4. करन सिंह पुत्र स्व० शिव शंकर सिंह 5. सूरज सोनी पुत्र स्व० संजय सोनी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा-61(2) (क) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button