Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

हल्की बारिश में जलमग्न हुआ बड्डूपुर-फतेहपुर मार्ग, राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी।

 

रिपोर्ट :- अंकित वर्मा

निंदूरा बाराबंकी। विकासखंड निंदूरा क्षेत्र में बड्डूपुर से फतेहपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग हल्की बारिश के बाद ही जलभराव की चपेट में आ गया। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सड़क के किनारे नालियों का निर्माण न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार यदि सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण कराया गया होता तो पानी आसानी से निकल जाता और जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होती। ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश में ही सड़क की यह स्थिति हो जाती है, जबकि तेज बारिश के दौरान हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। जलभराव के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार लोग पानी में बने गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा पाते, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान करते हुए सड़क के किनारे नालियों का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को जलभराव और आवागमन की परेशानी से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए गए तो भविष्य में इस समस्या से निजात मिल सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button