Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बेल्ट, मेडल व प्रमाण पत्र वितरित

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा संपादक 

बाराबंकी। जिले के नगर स्वामी विवेकानंद पार्क अभय नगर में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बाराबंकी के तत्वावधान में आयोजित ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट, मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई बेल्ट प्राप्त की तथा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, कलर बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

बेल्ट टेस्ट में सफल खिलाड़ियों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जिसमें – आरुष वर्मा ने ब्रिक ब्रेकिंग कर रेड बेल्ट प्राप्त की वही, विहिका सिंह, अनन्या, अभय कुमार पांडे, अयनांश, और अरीबा सलाम ने ब्लू बेल्ट प्राप्त की, तेजस श्रीवास्तव, अनिका श्रीवास्तव, ने भी ग्रीन वन बेल्ट प्राप्त की, और साथ ही सृष्टि कुमारी, राधिका पाण्डेय ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की, वही श्रद्धा कुमारी, तेजस्व, योग्या पटेल ने येलो बेल्ट प्राप्त की,

विज्ञापन

विज्ञापन 2

इस अवसर पर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बाराबंकी के महासचिव मोहम्मद राकिब ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं को ताइक्वांडो से जोड़कर उन्हें खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं अनुशासित बनाना है। उन्होंने सभी अभिभावकों का सहयोग एवं खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की।

विज्ञापन 3

कार्यक्रम में प्रशिक्षकगण, अभिभावक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के अंत में संयुक्त सचिव प्राची यादव ने सभी सफल खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button