नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाना व उसके साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- मो०शकील
रायबरेली। थाना चन्दापुर पर वादिनी से अभियुक्त द्वारा वादिनी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को करीब 06 माह पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या-22/2025 धारा-137(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु थाना ए०एच०टी० को विवेचना प्राप्त हुई। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 08 जनवरी 2026 को थाना ए०एच०टी० पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना चन्दापुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-22/2025 धारा-137 (2) व बढोत्तरी धारा-87/65 (1) बीएनएस व धारा-5L/6 पॉक्सो अधि० के वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व० भगवानदीन निवासी ग्राम शेरु का पुरवा मजरे फत्तेपुर थाना इन्होना जनपद अमेठी को थाना क्षेत्र मिलएरिया के सारस चौराहे से सुल्तानपुर को जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




