भाजपा मंडल बनीकोडर की मासिक बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बनी रणनीति।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा
बाराबंकी। रामसनेहीघाट में भारतीय जनता पार्टी मंडल बनीकोडर की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री पवन सिंह ‘रिंकू’ एवं मंडल प्रभारी श्रवण शुक्ला ने सहभागिता की। उन्होंने आगामी तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ने की। इस दौरान मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, सभासद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रमों को लेकर उत्साह दिखाई दिया।




