
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। दिनांक 05.08.2024 को वादी राहुल गुप्ता पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम अहिरोरी थाना टड़ियावां, हरदोई में थाना बिलग्राम पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त पिन्टु सिंह, सौर्य प्रताप सिंह, अर्पित सिंह, अतुल सिंह व 08-10 अज्ञात द्वारा वादी व उनके साथियों के साथ मारपीट की गयी।
इस संबंध में थाना बिलग्राम पर मुकदमा संख्या- 390/24 धारा 191 (1) /191(3)/190 /115/352/351(3) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्त 04 नामजद व 08-10 अज्ञात उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही :-
थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त 1. पिन्टु सिंह पुत्र स्व० दामोदर, 2. सौर्य प्रताप सिंह पुत्र सर्वेन्द्र, 3. अर्पित सिंह पुत्र जनादन सिंह व 4. अतुल सिंह पुत्र विजय सिंह निवासीगण ग्राम परसौला थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया,शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।




