
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। थाना मल्लावां पर दिनांक 22.07.2024 को वादिनी श्रीमती मीना देवी पत्नी सर्वेश कुमार निवासी ग्राम गोसवां थाना मल्लावां द्वारा तहरीर दी कि वादिनी के घर के सामने डस्ट डालने के विवाद के चलते अभियुक्त पंकज पुत्र देशराज, प्रीती पुत्री देशराज व रोशनी पत्नी देशराज निवासीग ग्राम गोसवां थाना मल्लावां द्वारा वादिनी व वादिनी के पति के साथ गाली- गलौज व मारपीट कर घायल कर दिया।
इस संबंध में थाना मल्लावां पर मुकदमा संख्या 294/24 धारा 109/115(2)/352 बीएनएस बनाम पंकज, प्रीती व रोशनी उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
थाना मल्लावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त पंकज उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक खुरपी व एक डंडा बरामद किया गया।
शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।




