थाना पाली पुलिस ने इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट से संबंधित वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। दिनांक 23.07.2024 को डा0 पंकज मिश्रा डिप्टी सीएमओ, हरदोई द्वारा थाना पाली पर जांच रिपोर्ट/तहरीर दी कि अभियुक्त सचिन दीक्षित द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के फर्जी डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से गलत रिपोर्ट दी जाती है। इस संबंध में थाना पाली पर 330/24 धारा 272 भादवि0 व 15(2)/15 इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट बनाम नामजद अभियुक्त सचिन दीक्षित उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 272 भादवि० का लोप तथा धारा 318(4)/61(2)/338/336(3)/340 (2) बीएनएस व धारा 34 इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की वृद्धि की गयी।
कार्यवाही :-
थाना पाली पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त सचिन दीक्षित पुत्र विनोद दीक्षित निवासी सिमरिया थाना सवायजपुर, जनपद हरदोई व विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त डा० हिमांशु पुत्र स्व० सूर्यकुमार निवासी ग्राम अहलादपुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त डा० हिमांशु द्वारा कस्बा पाली में बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रुप से प्राइवेट हॉस्पिटल (न्यू हिंद) चलाया जा रहा था। दोनों अभियुक्त बिना रजिस्ट्रेशन डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से कूटरचित एचआईवी पॉजिटिव तथा अन्य झूठी रिपोर्ट बनाकर अवैध रुप से धन अर्जित करते थे।



