
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। थाना लोनार पर दिनांक 25.05.2024 को वादी द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त रामजी पुत्र जंगपाल निवासी ग्राम नौसहर थाना लोनार द्वारा दिनांक 24.05.2024 की रात्रि में वादी की पुत्री के साथ छेड़छाड की घटना की गयी व अभियुक्त के परिजनों द्वारा वादी के साथ मारपीट की गयी । इस संबंध में थाना लोनार पर मुकदमा संख्या- 145/24 धारा 354/34/452/323/504/506 भादवि0 व 3(2) (va)/ 3(1) (ध) एससी/एसटी एक्ट बनाम रामजी सहित कुल 05 नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया।
विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 376/458 भादवि0, 3(2)v एससी/एसटी एक्ट व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी व धारा 452 भादवि० का लोप किया गया।
आज दिनांक 20/07/2024 को थाना अतरौली पुलिस ने उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त रामजी पुत्र जंगपाल निवासी ग्राम नौसहर थाना लोनार, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया व शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तीर हेतु प्रयास किया जा रहा है।




