उत्तर प्रदेशहरदोई
Trending
युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
हरदोई। कोतवाली शहर पर
दिनांक 21.02.2026 को वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि तीन संदिग्ध युवकों द्वारा वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गये। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली शहर पर मुकदमा संख्या 124/26 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 65 (1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी।
कार्यवाही:-
थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त प्रोमिश पुत्र अखिलेश निवासी निवासी बेहटा मुर्तजा थाना बघौली जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5




