Advertisement
अब तकअभी तकहरदोई

भारतीय किसान यूनियन अवध के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कृषि कानून में पुनर्विचार करे सरकार -भाकियू अवध

हरदोई।भारतीय किसान यूनियन अवध के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में किसानों ने संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला व तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्रा की अगुवाई में उप जिलाधिकारी शहाबाद को ज्ञापन सौंपते हुए मांग कि सरकार द्वारा जो कृषि को लेकर कानून बनाया गया है उससे देश का किसान भ्रमित है व किसानो को डर है कि कही उनके खेतों को ऐसे कानून बनने से कोई हानि न हो जाये,जिसके चलते किसान भारतीय किसान यूनियन अवध संग़ठन ने यह प्रमुख मांग की है कि इस कृषि बिल में संसोधन कर किसान विरोधी नियमों को हटाया जाए ताकि किसान अपनी खेती स्वतंत्र होकर कर सके साथ ही
एक सप्ताह के अंदर गन्ना किसानों को उनकी गन्ने फसल का मूल्य निर्धारण कर अवगत कराया जाए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान नेता श्यामू शुक्ला ने कहा कि देश में चल रहे किसान आंदोलन में अभी तक लगभग 250 किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन सरकार ने उन किसानों के प्रति कोई संवेदना व्यक्त नहीं की है जो कि सरकार किसानों के प्रति दुर्व्यवहार को दर्शाता है उन्होंने कहा कि संगठन के द्वारा किसान न्याय अधिकार यात्रा निकाली जा रही है जिसमें क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों का जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग की जा रही है जल्द से जल्द मांग पूरी ना हुई तो संगठन राजधानी में एक बड़े आंदोलन के रूप में किसानों की आवाज को बुलंद करेगा कार्यक्रम में तहसील स्तर पर अगुवाई कर रहे किसान नेता राहुल मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा विकास खंड टोन्डरपुर व विकासखंड पिहानी में अन्ना मवेशी जानवरों के आतंक से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं जिसमें कई बार उपजिला अधिकारी महोदय व खंड विकास अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अभी तक किसी भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया है इसको संज्ञान में लेते हुए आज पुनः ज्ञापन के माध्यम से यह बिंदु दिया गया है व बैकों में किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को मिलने बाला ऋण एक सप्ताह में बिना किसी अरीरिक्त चार्ज के मुहैया कराया जाए व बैंक अधिकारी किसानों बैंक आने पर सम्मान दे ताकि क्षेत्र के किसानों का सरकार के प्रति विस्वास बढ़े
अगर इन समस्याओ का निराकरण नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर एक बड़े आंदोलन के रूप में किसान अपनी समस्या को रखेंगे इस मौके पर प्रदेशमहामंत्री मयंक सिंह चौहान, सदर तहसील अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह ,टोडरपुर ब्लाक अध्यक्ष अमिताभ सिंह, पिहानी ब्लाक अध्यक्ष अतुल दीक्षित, वशीम खान ,राजू ,बबलू यादब ,रामप्रकाश मौर्य, अखिलेश बाजपेई, विजय तिवारी, रामपाल वर्मा,कुणाल मिश्रा आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button