
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। दिनांक 15.07.2024 को थाने पर एक 25 वर्षीय युवती द्वारा तहरीर दी गयी कि विगत रात्रि में अभियुक्त तौहीद उर्फ बौरा निवासी अब्दुलपुरवा कोतवाली देहात द्वारा मौका पाकर वादिनी के साथ गलत कार्य किया। इस संबंध में कोतवाली देहात पर वादिनी की तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 357/24 धारा 333/64 बीएनएस बनाम तौहीद उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 16.07.2024 को कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 357/24 धारा 333/64 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त तौहीद उर्फ बौरा पुत्र इकबाल निवासी अब्दुलपुरवा कोतवाली देहात जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया।
विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
विज्ञापन




