थाना देवा व घंघटेर पुलिस ने चोरी की 05 घटनाओं का सफल अनावरण कर 04 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। थाना देवा व घुंघटरे की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा व मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर आज दिनांक 19.07.2024 को चोरी की 05 घटनाओं का सफल अनावरण कर 04 शातिर चोरों अभियुक्त :-
1 . धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम सरपतहा थाना पडुहा जनपद लखीमपुर खीरी।
2 . नौशाद पुत्र इरशाद निवासी मोमतिया बेहड थाना पडुहा जनपद लखीमपुर खीरी।
3 . सूरज तिवारी पुत्र इतवारी तिवारी निवासी लौकिहा थाना फूल बेहड जनपद लखीमपुर खीरी।
4 . इस्माईल पुत्र मुजफ्फर अली निवासी चांदपुर लुधौनी थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को मित्तई नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात व 03 मोबाइल फोन, 01 तंमचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 22,500/- रूपये नगद किये बरामद।
अभियुक्त धर्मेन्द्र के विरूद्ध थाना देवा पर मुकदमा संख्या 483/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों का एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में चोरी व लूट की घटनाएं कारित करते हैं। अभियुक्तों द्वारा करीब डेढ़ माह पूर्व थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खेवली के एक घर से मोबाइल फोन, जेवरात व नगदी चोरी करने की घटना व करीब 01 माह पूर्व शीतलपुर गाँव के एक घर से जेवरात, नगदी चोरी व 01 हफ्ते पूर्व सालेहनगर मोड़, खजुहा तिराहे के पास स्थित एक दुकान से रूपये चोरी करने की घटना व दिनांक 12/13.07.2024 की रात्रि में लालपुर गाँव के एक घर से जेवरात व रूपये चोरी करने की घटना को स्वीकार किया गया।
जिसके संबंध में थाना देवा पर क्रमशः वादी श्री वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम खेवली थाना देवा जनपद बाराबंकी की तहरीर पर दिनांक 30.05.2024 को मुकदमा संख्या 346/2024 धारा 457/380 भादवि, वादी श्री मालिकराम पुत्र रामदुलारे निवासी शीतलपुर मजरे रहीमाबाद थाना देवा जनपद बाराबंकी की तहरीर पर दिनांक 09.06.2024 को मुकदमा संख्या 381/2024 धारा 457/380 भादवि, वादी श्री रामकुमार यादव पुत्र रामप्रकाश निवासी ढर्रेपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी की तहरीर पर दिनांक 15.07.2024 को मुकदमा संख्या 475/2024 धारा 331(4)/305 (ए) भारतीय न्याय संहिता, वादी श्री आलोक कुमार पुत्र रामअवध निवासी लालपुर मजरे दाउदपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी की तहरीर पर दिनांक 17.07.2024 को मुकदमा संख्या 481/2024 धारा 305 (ए) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत है।
अभियुक्तों द्वारा करीब 10-12 दिन पूर्व थाना घुघटेर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिण्डसावां के एक घर से जेवरात व रूपये चोरी करते समय वादिनी के जग जाने पर उससे मारपीट कर जेवरात व रूपये ले लिए गए। जिसके सम्बन्ध में थाना घुंघटेर पर वादी श्री नीरज कुमार पुत्र छेदालाल निवासी पिण्डसावां थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी की तहरीर पर दिनांक 06.07.2024 को मुकदमा संख्या 176/2024 धारा 309 (4) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत है।




