अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को 71 वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर…………….।

रिपोर्टः-शिवा वर्मा
बाराबंकी। विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को 71 वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 17 सितम्बर 2021 उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु जीवन के लिए आज धनोखर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर पंकज गुप्ता ‘पंकी’ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा पूजा अर्चना एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। तत्पचात सफेदाबाद स्थिति मातृ पितृ सदन (वृद्धा आश्रम) में रहने वाले बुजुर्गों के साथ केक काटकर, मिठाई के साथ फलाहार वितरित कर माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस की खुशियां मनाई गई तथा उनकी दीर्घायु हेतु कामना की गई । इस अवसर पर मनोज कुरील, सुमन श्रीवास्तव, गुलजार बानो, विकास सोनी ‘भोले’, देवेंद्र वैश्य, दिनकर राय, आशीष सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।




