Advertisement
बाराबंकी
Trending

बिजली कटौती को लेकर भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष ने कुर्सी विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ को सौंपा ज्ञापन।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। निंदूरा क्षेत्र खराब वोल्टेज व बिजली कटौती व अधिकारियों के फोन न उठाने से नाराज भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष ने कुर्सी विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। समस्यायों का चौबीस घंटो में निराकरण न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष अनुज सम्राट के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने शुक्रवार को कुर्सी विद्युत उपकेंद्र एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।
दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली
आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद 18 घंटे में ग्रामीण क्षेत्रों को मात्र दो-चार घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।

उसमें भी खराब वोल्टेज के चलते विद्युत से चलित यंत्र शोपीस बनकर रह गए हैं। जिसके चलते किसानों से लेकर व्यापारियों को समस्याएं उठानी पड़ रही है।
एक ओर जहां बिजली न मिलने से किसानों के धान की रोपाई नहीं हो पा रही है तो वही व्यापारिक प्रतिष्ठानो को बिजली न मिलने से नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

आरोप है कि उपकेंद्र पर अधिकारी उपस्थित नहीं रहते है। फोन करने पर उठाया नही जाता है,जिसके चलते उपभोक्ताओं को सही सूचनाएं
नहीं मिल पा रही है। समस्यायों का चौबीस घंटो में निराकरण न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर अनुज सम्राट,
अवनेन्द्र अवस्थी, पंकज यादव, सचिन, श्रवन कुमार, प्रियांशु विश्वकर्मा, अनिल रावत,प्रदुमन कुमार, अनुज, सूरज, मुकेश पाल,राहुल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button