दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला
जनपद रायबरेली। थाना डलमऊ पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2024 में नारेंद्र कुमार निवासी पूरे नन्ही मजरे करकसा थाना डलमऊ के साथ हुई थी। आवेदक की बहन को उसके सुसरालीजनों द्वारा शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आये दिन प्रताड़ित करते थे। दिनांक 12.05.2026 को आवेदक की बहन को सुसरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर लाठी-डण्डों से मारापीटा गया, जिससे उसकी बहन को चोटें आयी थीं। इलाज के दौरान दिनांक 17.05.2026 को उसकी मृत्यु हो गयी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-104/2026 धारा-85/80 (2) बीएनएस व धारा-3/4 दहेज प्रतिषेध अधि० बनाम नारेन्द्र कुमार (पति) एवं परिजन अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम जांच एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 28 मई 2026 को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-104/2026 उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त शुभम पुत्र छोटे लाल निवासी पूरे नान्ही मजरे करकसा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली (मृतका का देवर) को थाना क्षेत्र के करकसा तिराहे के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। नोटः- पूर्व में थाना डलमऊ पुलिस द्वारा नारेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी पूरे नान्ही मजरे करकसा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली (पति) को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।



