
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। दिनांक 16.07.2024 को वादी संजीव कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी मोहल्ला सराय थोक पूर्वी कोतवाली शहर, जनपद हरदोई ने कोतवाली शहर पर तहरीर दी गयी कि शराब के लिए रुपयों की मांग को लेकर वादी के पुत्र अभियुक्त इच्छांशु ने वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट से जान से मारने की नियत से मारपीट की गयी, जिससे वादी के सिर में चोटें आई है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली शहर पर मुकदमा संख्या 441/24 धारा 109/115(2)/352/351 (3) बीएनएस बनाम इच्छांशु उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 16.07.2024 को कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 441/24 धारा 109/115(2)/352/351 (3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त इच्छांशु पुत्र संजीव कुमार निवासी मोहल्ला सराय थोक पूर्वी कोतवाली शहर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन




