Advertisement
उत्तर प्रदेशहरदोई
Trending

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हुए 04 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हुए 04 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा 

हरदोई। दिनांक 11.07.2026 को बादी रामेश्वर पुत्र बोदिल निवासी ग्राम उधरनापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 11/7/2026 को समय करीब 18.00 बजे वादी अपने खेत पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ देखने के लिए गया था। उसी समय बादी के गाव के रहने वाले अभियुक्त नन्हे पुत्र अज्ञात, महेन्द्र पाल पुत्र अज्ञात, सतेन्द्र पुत्र अज्ञात, अजीत पुत्र अज्ञात, कल्लू पुत्र अज्ञात, विधाराम पुत्र अज्ञात वहां आये व वादी से गाली गलौच कर मारपीट की गयी व जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। जब वादी का साथी देवी सहाय पुत्र रामवीर उक्त घटना के संबंध में तहरीर देने के लिए थाने पर जा रहा था तो उक्त अभियुक्तो द्वारा रास्ते में देवी सहाय उपरोक्त पर बांके से वार कर घायल कर दिया गया। इस सम्बन्ध में वादी रामेश्वर उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 219/26 धारा 3(5)/115(2)/351(3)/109(4) BNS बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 4/25 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गयी है।

कार्यबाहीः- थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित 1. कल्लू पुत्र इतवारी 2. नन्हे उर्फ रामनिवास पुत्र रामचन्द्र 3. महेन्द्र पाल पुत्र रामचन्द्र 4. विद्याराम पुत्र रामचहेते सर्व निवासीगण ग्राम उधरनापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button