23 वर्षीय युवक की हत्या के 02 नामजद फरार हत्यारोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
23 वर्षीय युवक की हत्या के 02 नामजद फरार हत्यारोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अवैध शस्त्र, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किये गए।
हरदोई। थाना पाली पर दिनांक 29.06.2024 को समय करीब 09.30 बजे थाना पाली क्षेत्रांतर्गत प्रथम पक्ष 1. रिजवान 2. इस्तियाक 3. रहमान पुत्रगण अबरार अली 4. तौफीक 5. जावेद पुत्रगण अशरफ अली 6. अबरार अली पुत्र जुल्ला सर्वनिवासीगण ग्राम खेमपुर, थाना पाली 7. रिजवान पुत्र आशिक निवासी ग्राम सराय थाना शाहाबाद उपरोक्त सभी के द्वारा रुपयों के लेन-देन की पुरानी रंजिश के चलते घर की छत पर सो रहे द्वितीय पक्ष 1. अमन पुत्र देवकुमार उम्र करीब 23 वर्ष 2. दयावती पत्नी देवकुमार उम्र करीब 45 वर्ष 3. देवकुमार पुत्र मेडईलाल उम्र करीब 50 वर्ष 4. पूजा पुत्री देवकुमार सर्वनिवासीगण ग्राम खेमपुर, थाना पाली 5. राजवीर पुत्र विश्राम निवासी कस्बा व थाना अल्लाहगंज, शाहजहांपुर को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया एवं तमंचे से फायर कर मौके से फरार हो गए, जिसमें अमन व दयावती गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हरदोई ले जाया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा अमन, दयावती व पूजा उपरोक्त को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया जहां चिकित्सकों द्वारा घायल अमन उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 298/24 धारा 302/307/147/148/149/323/504/506 भादवि0 बनाम उपरोक्त 07 नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा हत्या की इस सनसनीखेज घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों को गठित कर लगाया गया था इसी क्रम में दिनांक 30.06.2024 को थाना पाली पुलिस, स्वाट व एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा हत्या के 04 नामजद हत्यारोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्त घायल) कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।
हत्या की इस घटना के अन्य नामजद फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना पाली, शाहाबाद पुलिस, एसओजी/स्वाट व सर्विलांस टीम थाना क्षेत्र में मामूर थी, इसी क्रम में दिनांक 04.07.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हत्या के 03 वांछित अभियुक्त मोटरसाइकिल से कहीं भागने की फिराक में हैं इस सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अल्लापुर-शाहाबाद तिराहे पर घेराबंदी की गयी, अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने लगे जिसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को नर्मदा मंदिर के पीछे ग्राम करीमनगर थाना शाहाबाद के निकट पुनः घेराबंदी की गयी, जिसपर बदमाशों द्वारा खुद को घिरा देख पुनः पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसपर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिसमें रिजवान पुत्र अबरार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम खेमपुर थाना पाली के बाएं पैर में व इस्तियाक पुत्र अबरार अली उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम खेमपुर थाना पाली के दाहिने पैर में गोली लगनें से घायल हो गए व उनका 01 अन्य साथी मौका पाकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया ।बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 04 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गए, पुलिस टीम द्वारा घायल
अभियुक्तों को उनकी जुर्म व धाराओं से अवगत कराते हुए समय करीब 03.18 बजे गिरफ्तार किये गए तथा पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरक्षी अंकित तोमर व आरक्षी श्याम सुंदर भी घायल हो गये। घायल बदमाश व दोनों घायल पुलिस कर्मी को उपचार हेतु सी०एच०सी० शाहाबाद भिजवाया गया।
अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।




