खेत की जुताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आकर 08 साल का मासूम बुरी तरह घायल हो गया।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना घुंघटेर क्षेत्र ग्राम ऐबा निवासी रामकुमार यादव शुक्रवार को अपने खेत मे धान की रोपाई करवाने के लिए रोटावेटर से खेत की जुताई करवा रहे थे। रामकुमार का 08 साल का बेटा आंशिक गांव के ही एक अन्य बच्चे के साथ ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान खेत मे निकले सांप को देखने के प्रयास में आंशिक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और रोटावेटर उसके ऊपर से गुज़र गया। हादसे में कई जगह से शरीर कट जाने से आंशिक बुरी तरह जख्मी हो गया।
परिजन आनन फानन में खून से लथपथ आंशिक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां आंशिक की गंभीर
हालत देख डॉक्टरों ने जवाब देते हुए लखनऊ रेफर कर दिया ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही आंशिक की रास्ते मे ही मौत हो गयी।
मौत की खबर पहुँचते ही परिवार में कोहराम मच गया वही मासूम की मौत से गांव में भी शोक की लहर हैं।




