पुलिस अभिरक्षा से फरार हुये 10,000/- रूपये के इनामिया को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही।
इटावा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने दिनांक 02.07.2024 को वादी कैलाश सिंह हवालात प्रभारी द्वारा थाना सिविल लाइन पर सूचना दी गयी कि कचहरी परिसर से पेशी के दौरान 01 अभियुक्त अजय उर्फ बड़े पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है। सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाइन पर मुकदमा संख्या 142/2024 धारा 261/262 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुये स्वयं मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
नोटः- उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा मुकदमा संख्या 142/2024 धारा 261/262 बीएनएस में 10,000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अभिरक्षा से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 04.07.2024 को थाना सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर अभिरक्षा से फरार अभियुक्त अजय उर्फ बड़े को थाना बकेवर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वड़ी मिवाड़ी के पास से समय करीब 11.45 पर गिरफ्तार किया गया।




