Advertisement
हरदोई
Trending

थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा अपरत 12 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त कार सहित किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा अपरत 12 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

हरदोई। थाना बिलग्राम पर दिनांक 09.06.2024 को समय करीब प्रातः 03.58 बजे थाने पर समसुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन निवासी ग्राम रहुला थाना बिलग्राम द्वारा सूचना दी गयी कि उनका पुत्र उम्र करीब 12 वर्ष दिनांक 08.06.2024 को समय करीब 19:00 बजे घर से बाहर समोसा खाने गया था वह वापस घर नहीं लौटा है, परिजनों द्वारा किशोर को काफी खोजने का प्रयास किया गया परंतु किशोर के संबंध में कोई लाभप्रद सूचना प्राप्त नहीं हुई तदोपरांत किशोर के परिजनों द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 297/24 धारा 363 भादवि0 पंजीकृत कर उक्त किशोर की तलाश हेतु टीमों को गठित कर लगाया गया एवं मुखबिरों को मामूर किया गया।
इसी क्रम में जनपद लखनऊ के एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा बताया गया कि उक्त किशोर थाना मलिहाबाद में हाईवे पटरी पर घास-फूस की झाड़ियों में पड़ा मिला है, स्थानीय व्यक्ति द्वारा किशोर को सीएचसी मलिहाबाद में एडमिट कराया गया व थाना बिलग्राम व किशोर के परिजनों को सूचना दी गयी तदोपरांत थाना बिलग्राम पुलिस टीम मय परिजनों के तत्काल मौके पर पहुंचकर किशोर को सकुशल बरामद किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

पुलिस टीम द्वारा किशोर व उसके परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि समसुद्दीन का विवाद गांव के ही कुछ व्यक्ति (कासिम, अब्दुल व शेरु) से चल रहा है जिनके विरुद्ध थाना बिलग्राम पर मुकदमा संख्या 338/23 धारा 376डी भादवि0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत है।
उपरोक्त अभियुक्त 06 माह कारावास के उपरांत जमानत पर रिहा होकर घर आये है, इसी रंजिश के चलते अभियुक्त कासिम के भाई हासिम ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर ग्राम रहुला के बाहर उक्त किशोर के साथ मारपीट की गयी जिससे किशोर बेहोश हो गया व किशोर को बेहोशी की हालत में थाना मलिहाबाद में हाईवे पटरी पर घास-फूस की झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए थे।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों को गठित कर लगाया गया इसी क्रम में आज दिनांक 10.06.2024 को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में मामूर थी कि मुखबिर की सूचना पर थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत गुलाबबाडी तिराहे के निकट से दोनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वैगनार कार सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता पूछने पर हाशिम पुत्र बैठू निवासी ग्राम रहुला थाना बिलग्राम व शामीन पुत्र मोमीन निवासी ग्राम इसमाईलपुर जगई थाना माधौगंज ज्ञात हुआ।

विज्ञापन 5

पूछताछ का विवरण :-

पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना कारित करने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त हाशिम ने अपहृत किशोर की बहन से विवाह न होने व पूर्व से चले आ रहे विवाद के चलते उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर ग्राम रहुला के बाहर किशोर के साथ मारपीट की।
जिससे किशोर बेहोश हो गया व किशोर को वैगनार कार में ले गए, अभियुक्तों द्वारा किशोर को मृत समझकर जनपद लखनऊ के थाना मलिहाबाद में हाईवे पटरी पर घास-फूस की झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। अभियुक्तों को उनकी जुर्म व धाराओं से अवगत कराते हुए माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button