
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। दिनांक 29.06.2024 को वादी द्वारा थाना मल्लावां पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त रोहित पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम देवीपुरवा गंज जलालाबाद थाना मल्लावां ने वादी की पुत्री के साथ गलत कार्य व मारपीट की गयी इस दौरान अभियुक्त रोहित का एक अन्य साथी जितेन्द्र पुत्र सर्वेश भी मौके पर मौजूद था। इस संबंध में थाना मल्लावां पर मुकदमा संख्या 252/24 धारा 376/323/ 504/506 भादवि0, 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3 (2) (va) /3 (1) (ध)/3 (2) (v) एससी /एसटी बनाम अभियुक्त जितेन्द्र व रोहित पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही :-
आज दिनांक 17.07.2024 को थाना मल्लावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र सर्वेश निवासी ग्राम देवीपुरवा गंज जलालाबाद थाना मल्लावां जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया व शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।




