बाराबंकी
राम नवमी पर भंडारा आयोजित

बाराबंकी।।क्षेत्र में बुधवार को राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया।वहीं, घरों में कन्याओं का भी पूजन किया गया।
असंद्रा थाना क्षेत्र के दांदूपुर स्थित प्रसिद्ध प्राचीन राजाराम धाम में प्रतिवर्ष की भांति राम नवमी के उपलक्ष्य में श्री मद भागवत कथा का समापनकर हवन और पूजन के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया।भंडारे में पूड़ी सब्जी हलवा वितरित किया गया।श्री राजाराम धाम का उपनाम झाली नरेश है।इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी,अयोध्या सांसद पुत्र विकास सिंह,मनोज सिंह,प्रधान समर बहादुर सिंह,नारायण बक्श सिंह,जीत बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।




