
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पल्हरी बाराबंकी के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा चयनित ग्राम भनौली में सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस शिविर का आयोजन हुआ जिसमे स्वयंसेवकों ने नशा उन्मूलन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए तथा ग्राम वासियों से संवाद भी किया।

प्रातः सभी स्वयं सेवकों ने सूर्य नमस्कार, योग तथा परेड कर दिन की शुरुआत की तथा तत्पश्चात ग्राम भानौली में नशा उन्मूलन जागरूकता रैली में विभिन्न स्लोगन की सहायता से सभी लोगों को जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में नशा उन्मूलन विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप से उपस्थित डॉ. मीनू वर्मा ने नशे को मानव का सबसे बड़ा शत्रु बताया तथा युवाओं को इससे दूर रहने के लिए कहा कार्यक्रम में उपस्थित पारितोष जो एक समाजसेवी भी है ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवा पीढ़ी को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक रहने तथा जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए भी कहा। कार्यक्रम में उपस्थित यात्रिगो के सी. ई. ओ. ने स्वयं सेवकों को उनके द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इसे वर्तमान की सबसे बड़ी मुसीबत कहा। कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के प्राध्यापक रूपेश साहू ने नशे से पीड़ित युवा के भविष्य पर विचार करने को कहा तथा उनके चरित्र पर प्रकाश डाला व कॉलेज के प्रवक्ता राकेश वर्मा ने सभी प्रकार के मादक पदार्थों का त्याग करने तथा ये संकल्प लेने को कहा कि हम नशे से दूर रहेंगे और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम को चलाते रहेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक आकाश, अंशिका, अदिति, निदा, वैष्णवी, रविंद्र आदि ने भी अपने विचार रखे। बौद्धिक सत्र के अंत में कार्यक्रम अधिकारी पंकज पटवा ने आज की संपूर्ण दिनचर्या पर प्रकाश डाला तथा नशे के खिलाफ चल रहे भिन्न भिन्न आंदोलनों का हिस्सा बनने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका श्रुति ने किया।




