बैठक का आयोजन कर कमेटी व कार्यकारणी का गठन किया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी 31 अक्टूबर। धनोखर चौराहे चक्रतीर्थ के निकट स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर निर्माण हेतु कायस्थ बंधुओं की एक बैठक का आयोजन कर कमेटी व कार्यकारणी का गठन किया गया।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रंजीत बहादुर के आवास पर आयोजित बैठक में आज सर्वसम्मति से विशाल भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु एक कमेटी का गठन किया गया। पूर्व अध्यक्ष ने बताया की इस मंदिर के बनने के बाद कायस्थ परिवार के सदस्य यहां पर अपने घर पर होने वाले छोटे मोटे मांगलिक कार्यक्रम, भजन व प्रवचन करवा सकेंगे। मंदिर निर्माण की कमेटी गठित की गई। जिसमें संरक्षक मंडल में श्री रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, भट्ठा व्यवसाई राम लखन श्रीवास्तव, अधिवक्ता ओम प्रकाश निगम, अध्यक्ष हरिहर श्रीवास्तव, प्रबंधक डा नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष टैक्स बार अधिवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री सुभाष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सचिव पद पर अध्यापक आलोक श्रीवास्तव, मनमीत श्रीवास्तव, डा अमरेश कुमार श्रीवास्तव, विकास राज श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव मनोनीत किए गए।
कार्यकारणी सदस्य में प्रमिला श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, संजय निगम, ओम शंकर श्रीवास्तव, संजीव खरे व अनिल अस्थाना घोषित किए गए।




